dynamicviews

Monday 24 September 2018

विश्वविजेता फ्रांस 2018

सर्वमंगला मिश्रा

फीफा वर्ल्ड कप- जिसके लिए हर फुटबाल का दीवाना बेसब्री से चार साल का इंतजार करता है। 2018 में वह पल लुज्निकी स्टेडियम में वह अद्भुत रोमांच के साथ एक बार फिर जीवंत हो गया। फुटबाल के इस महाकुंभ मुकाबले मेंफीफा के इतिहास में फ्रांस ने दूसरी बार विश्व विजेता बनकर इतिहास रच डाला। दो बार की विश्वविजेता फ्रांस की टीम तीन बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने में सफल रह चुकी है। टीम ने 1998 में अपनी ही मेजबानी में हुए विश्व कप फाइनल में ब्राजील को हराकर खिताब जीता था लेकिन 2006 के फाइनल में इटली से हार गई थी। फाइनल मुकाबला रूस की राजधानी मॉस्को के लुज्निकी स्टेडियम में फ्रांस और क्रोएशिया के बीच खेला गया। डिफेंडर सैमुअल उमटिटी के गोल की बदौलत फ्रांस ने रोमांचक सेमीफाइनल में बेल्जियम को 1-0 से हराकर तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनायी। मैच का एकमात्र गोल उमटिटी ने 51वें मिनट में हैडर के जरिए किया।1998 में हुए विश्वकप फाइनल में ब्राजील को हराकर विश्वविजेता का खिताब जीता था। लेकिन 2006 के फाइनल में इटली से हार गया था। पुनएक बार फ्रांस ने 20 साल पहले के रोमांचक दृश्य को पुनर्जीवित कर दिया और एक नया गौरवशाली इतिहास रचकर अपने देश को गौरवान्वित कराया।फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने क्रोएशिया के सपने को चकनाचूर करते हुए 4-2 से विश्व कप 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया। विश्व कप खिताब जीतने पर जहां फ्रांस को 38 मिलियन डॉलर (करीब 260 करोड़)तो क्रोएशिया को 28 मिलियन डॉलर (लगभग 191 करोड़ रुपये) प्राइज मनी के तौर पर मिले। फ्रांस की टीम से एंटोनी ग्रीजमैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले फ्रांस ने 1998 में दिदिएर डेसचेम्प्स की कप्तानी में ब्राजील को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। उरुग्वे के बाद क्रोएशिया ऐसा छोटा देश है जो कि वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा। फ्रांस और क्रोएशिया अब तक एक दूसरे से पांच बार भिड़ चुके हैं। इनमें से 3 बार फ्रांस को जीत मिली है और 2 बार मैच ड्रॉ रहा है।
यूगोस्लाविया से 1991 में आजाद हुआ क्रोएशिया फीफा वर्ल्ड कप 2018 में कई बड़ें देशों पर ग्राउंड में भारी पड़ गया। क्रोएशिया की आबादी करीब 40 लाख है। इससे पहले यूरोपीय देश जर्मनी ने 2014 में विश्व कप जीता था। अब तक 20 वर्ल्ड कप हुए खेले जा चुके हैं। जिनमें से 11 वर्ल्ड कप यूरोपीय टीमों ने जीते हैं। इंग्लैंड को 2-1 से हराकर क्रोएशिया पहली बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा है। मैच में सबकी नजरें क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंडा ग्रेबर कित्रोविक पर टिकी रहीं। कोलिंडा ने अपने देश का नाम फाइनल में सुनते ही जमकर खुशियां मनायी। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाया। उन्होंने प्लेन की इकॉनोमी क्लास  में सफर किया। वो चार्टर प्लेन से भी आ सकती थीं। लेकिन उन्होंने इकॉनोमी टिकट लिया और आम लोगों के बीच सफर तय किया। कोलिंडा क्रोएशिया की पहली महिला राष्ट्रपति हैं।वीवीआईपी होने के वाबजूद भी वो साधारण जिंदगी जीती हैं। उनका एक विडियो बहुत वायरल हुआ था। जिसमें कोलिंडा खिलाड़ियों के साथ जमकर डांस किया। क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया का रुस से मुकाबला हुआ था। उन्होनें टीम की जर्सी पहनकर बाक्स की जगह आम दर्शकों में बैठकर मैच देखा और आम समर्थकों के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाती नजर आयीं थीं।
 क्रोएशिया, मध्य और दक्षिण पूर्व यूरोप के बीचोंबीच और एड्रियाटिक सागर के करीब बसा है। क्रोएशिया वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाला सबसे युवा देश बन चुका है। 1991 में यूगोस्लाविया से आजाद हुए क्रोएशिया को फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलने के लिए 1998 तक का इंतजार करना पड़ा था। इस देश की कमाई का बड़ा हिस्सा पर्यटन भी है। दुनिया के टॉप 20 खूबसूरत पर्यटन स्थलों में इसकी गिनती होती है। इसकी अर्थव्यवस्था उद्दोग और खेती पर आधारित है। यह देश दुनिया के उन देशों में शामिल है। यहां धुम्रपान करना प्रतिबंधित है। फ्रांस और क्रोएशिया अब तक एक दूसरे से कुल 6 बार भिड़ चुके हैं। जिसमें से 4 बार फ्रांस को जीत मिली तो 2 बार मैच बराबरी पर रहा।
 फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने थाईलैंड में गुफा में फंसे बच्चों की फुटबाल टीम को रूस में विश्व कप का फाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया था। इनफैनटिनो ने कहा था कि- उन्हें उम्मीद है कि दो सप्ताह पहले बाढ़ की पानी बढ़ने से गुफा में फंसे ‘वाइल्ड बोअर्स’ टीम के खिलाड़ियों को बचा लिया जाएगा और 15 जुलाई को वे मास्को में फाइनल के लिए मौजूद रहेगें। उन्होंने थाईलैंड फुटबाल संघ के प्रमुख को भेजे पत्र में लिखा- ‘‘हमें उम्मीद हैं कि वे जल्द ही अपने परिवार से मिलेंगे और अगर उनका स्वास्थ्य उन्हें यात्रा करने की इजाजत देता है तो मुझे उन्हें 2018 विश्व कप फाइनल में मेहमान के तौर पर आमंत्रित करने में खुशी होगी। ’’उन्होंने कहा था- ‘‘मुझे उम्मीद है कि वे फाइनल मैच में हमारे साथ होंगे जो नि:संदेह ही उत्सव मनाने का एक अद्भुत क्षण होगा।’’थाइलैंड के 11 से 16 साल तक के फुटबाल खिलाड़ी 23 जून से अपने कोच के साथ अंधेरी गुफा में फंस गये थे। लापता होने के 9 दिन बाद गोताखोरों ने उन्हें ढूंढ़ निकाला।
 फ्रांस ने जब सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम को

 फ्रांस ने जब सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में बेल्जियम को 1-0 से मात देकर फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के फाइनल में जब जगह बनायी थी तब फ्रांस के हर फुटबाल प्रेमी में खुशी और जोश की लहर दौड़ पड़ी थी। वहीं क्रोएशिया के सपने फ्रांस से ज्यादा जोश में थे। फ्रांस जीत का प्रबल दावेदार था तो क्रोएशिया ने फाइनल में पहुंचकर फुटबाल प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दी थी। यदि यह मैच क्रोएशिया जीत जाता तो फुटबाल जगत में उसका नाम सुनहरे अक्षरों से अंकित हो जाता। पर फ्रांस ने अपनी पकड़ और दमदार दावेदारी प्रस्तुत की और विश्व को बता दिया कि 20 साल पहले की क्षमता अब भी बरकरार है और फ्रांस ही असल विश्वविजेता है। 
  
x

No comments:

Post a Comment

  मिस्टिरियस मुम्बई  में-  सुशांत का अशांत रहस्य सर्वमंगला मिश्रा मुम्बई महानगरी मायानगरी, जहां चीजें हवा की परत की तरह बदलती हैं। सुशां...