dynamicviews

Thursday 29 March 2018


दूसरे कश्मीर की आहट बंगाल में




सर्वमंगला मिश्रा--
सन् 2011 जब ममता दीदी ने लाल किले पर फतह की थी. ढाह दिया था 34 वर्षों के शासन को। उस वक्त ममता दीदी ही पूरे बंगाल को एकमात्र चांदनी की तरह महसूस हो रही थीं। पर 2014 यानी मोदी जी के शासनकाल की शुरुआत होते ही ममता दीदी पर गाज़ गिरनी शुरु गयी। पहले शारदा फिर नारदा जैसे मामलों के बीच उलझ कर रह गयीं ममता बनर्जी। फिर बंगाल की जनता का प्रेम दीदी के प्रति कुछ हिस्सों में बंटने सा लगा। पिछले कुछ सालों से ममता दीदी ने मोदी जी के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल रखा है। सरस्वती पूजा न करने देना, पिछले साल मोहर्रम और दुर्गा पूजा के जूलूस एक ही दिन निकलने पर महीनों बवाल मचा रहा। कोर्ट को मध्यस्थता करनी पड़ी, आदेश सुनाना पड़ा। अंतत: शांति पूर्वक दोनों धर्मों के त्यौहार निपट गये। इस साल फिर सरस्वती पूजा स्कूल में करने को लेकर बवाल मचा। और अब आसनसोल और रानीगंज के इलाकों में रामनवमी के दिन जूलूस निकालने को लेकर बवाल मच गया। ममता दीदी ने अपने एक भाषण में उन हिन्दू जूलूसकारियों को राम का विरोधी तक बता दिया। आखिर ऐसा क्या हो गया दीदी को कि वो बंगालवासियों को असुरक्षित महसूस करवा रहीं हैं। क्या चल रहा है ममता दीदी के दिमाग में...?  
आपको याद दिलाना चाहूंगी कि पिछले विधानसभा चुनाव को जीतने की मंशा से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बंगाल के चक्कर लगाने लगे जो ममता दीदी को रास नहीं आ रहा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को जूलूस निकालने की परमिशन से वंचत करवा दिया जिससे भाजपा और आर एस एस आग बबूला हो गये। उसी समय भाजपा के बंगाल अध्यक्ष राहुल सिंन्हा को हटा दिया जिससे पार्टी की छवि पर अच्छा असर पड़े। लेकिन सारी मेहनत भाजपा की बंगाल में छू मंतर हो गयी और दीदी अपने सिंहासन पर काबिज़ रहीं। अब लड़ाई आर या पार की हो गयी है। इधर भाजपा भी हनुमान की तरह अपना विशाल रुप दिखाये चली जा रही है। पूरब से लेकर पश्चिम, उत्तर से लेकर दक्षिण का कुछ हिस्सा छोड़कर हर राज्य का रंग भगवा हो चला है। जिससे सभी पार्टियों के शीर्ष नेताओं की हालत और उनके दल के हालात बिगड़ते चले जा रहे हैं। चंता में डूबी हर पार्टी बचने का एक ठांव खोज लेना चाहती है जिससे उसका अस्तित्व बचा रहे। इसी सिलसिले में ममता दीदी, चंद्रबाबू नायडु शरद पवार और हर पार्टी को बचाने और डूबोने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर ममता दीदी बंगाल को जलता छोड़ दिल्ली में नये जोड़ तोड़ बैठाने में लगी हुई हैं।
आश्चर्य होता है यह वही ममता दीदी है जो सिंगूर के गरीबों के लिए तकरीबन एक महीने तक अनशन पर बैठी रहीं। गरीबों के दुख दर्द को अपनी पीड़ा समझने वाली ममता दीदी के अंदर की ममता कहां मर गयी है। या फिर भाजपा से बदला लेने की सोची समझी रणनीति। भाजपा हिन्दूत्व को आगे बढाने में लगी है तो क्या ममता दीदी इसी बीज को अपना हथियार बना ली हैं। और आसनसोल में हुए धार्मिक दंगे को हवा देकर हिन्दुओं को भगा कर मोदी जी को ठेंगा दिखाना चाहती हैं। मोदी जी के कलेजे पर वार करना चाहती हैं। या यू कहें कि अमित शाह जी के वार का पलटवार है। ममता दीदी इतनी हिन्दू विरोधी पहले तो नहीं थीं। राजनीति की चाह उन्हें यह सब करने को मजबूर कर रही है।

आसनसोल-रानीगंज, पुरुलिया जैसे जगहों में रामनवमी के पर्व के दिन जूलूस निकालकर उद्घोष करना इतना अनुचित लग गया प्रशासन को और नौबत लाठी, ड़ंड़ो और पत्थरबाजी तक आ गयी। यहां हिन्दुओं की संख्या अधिक है। गरीब तबके के यह लोग राजनीति से दूर रहते हैं पर फिर भी चपेट में आ ही जाते हैं। कितने गरीब लोगों के घर, दुकानें तक जला दी गयीं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ हिन्दुओं के घर ही जले हैं..मुसमानों की दुकानें भी जली हैं। लोग कम्यूनिटी हाल या खाली स्थानों में शरणार्थी बनने को मजबूर हो रहे हैं। धारा 144 में जीवन कितने दिन सुरक्षित और शांतिपूर्ण रह सकता है। क्या बंगाल दूसरा कश्मीर तो नहीं बनने जा रहा है। क्या कसूर है उन लोगों का जो सद्भाव से रहते थे। लड़ाई कुर्सी की होती है, अपने शानो शौकत, हूकूमत के ड़ंडे की होती है पर गरीब हर बार भागता है और मरता भी। डिप्यूटी कमीशनर आफ पुलिस बुरी तरह जख्मी हो गये। पर, सवाल उठता है कि क्या इन दंगों के पीछे सचमुच तृणमूल थी या भाजपा या अन्य दल।

दीदी वैसे किसी से मदद भी नहीं लेती। केंद्र सरकार से नाराज और बौखलायी दीदी 
राजनीति की सारी चालें चल देना चाहती हैं। जिससे बंगाल में भाजपा का पदार्पण न हो सके। भाजपा के फतह के सिलसिले को रोक कर नया झंड़ा गाड़ना चाहती हैं दीदी। हालांकि बंगाल में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब हिन्दुओं पर गाज़ गिरी हो। तकरीबन दो दशक पहले भी कोलकाता शहर से दूध खटाल वालों को हटाया गया था। भारी तादात में गाय और उनके रहनुमाओं को शहर से दूर जाने का आदेश दे दिया गया था। जिससे उन्हें कितनी तकलीफों का सामना करना पड़ा था। आज फिर ममता दीदी भी लाल फीता शाही के पथ पर अग्रसर हो रही हैं। इन्हीं कारणों से वामदल के प्रति लोगों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा हुई थी और फिर एक बार वही दृश्य शहर से दूर उन इलाकों में घटना घट रही है।

बंगाल में हिन्दुओं की संख्या भारी तादात में हैं। यहां राजस्थान, गुजरात उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों से लोग आकर बसे हुए हैं। चूंकि कोलकाता नये तरीके से बस रहा है और वहां आईटी क्षेत्र में नौकरी करने वाले लोग दिल्ली, फरीदाबाद, हैदराबाद, इंदौर, नागपुर जैसे शहरों से आकर काम कर रहे हैं। तो क्या इनका जीवन भी भविष्य की दृष्टि से असुरक्षित है दीदी की छत्रछाया मे। धर्म और मजहब से उपर कब उठेगी राजनीति।

No comments:

Post a Comment

  मिस्टिरियस मुम्बई  में-  सुशांत का अशांत रहस्य सर्वमंगला मिश्रा मुम्बई महानगरी मायानगरी, जहां चीजें हवा की परत की तरह बदलती हैं। सुशां...